Pyramid eServices
Study Abroad Insights

ऑस्ट्रेलिया जाने वाले छात्रों का वीजा शुल्क माफ!

ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने देश में वर्कफोर्स की कमी को देखते हुए

Pyramid eServices
ऑस्ट्रेलिया जाने वाले छात्रों का वीजा शुल्क माफ!
Full Article

ऑस्ट्रेलिया जाने वाले छात्रों का वीजा शुल्क माफ!

ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने देश में वर्कफोर्स की कमी को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय छात्रों और कुछ वीज़ा धारकों के लिए सीमित समें के लिए वीज़ा शुल्क पर छूट की घोषणा की है।

अंतरराष्ट्रीय छात्रों को ऑस्ट्रेलिया आने के लिए आमंत्रित करते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में मॉरिसन ने कहा कि छात्र वीजा आवेदन शुल्क 19 जनवरी से अगले आठ सप्ताह के लिए माफ कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, "लगभग 150,000 छात्र ऐसे हैं जिनके पास वीजा है, हम उन्हें प्रोत्साहित करते हैं की वह ऑस्ट्रेलिया आएं और अपने विश्वविद्यालय या कॉलेज में अपनी पढ़ाई शुरु करें, और वीज़ा फीस को माफ़ करना हमारे तरफ़ से उन्हें एक तरह से धन्यवाद है की उन्हों ने ऑस्ट्रेलिया को चुनना"।

स्वास्थ्य सेवा, वृद्ध देखभाल और संबंधित क्षेत्र में कार्यबल की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वह न केवल उच्च शिक्षा के लिए बल्कि कार्यबल अंतराल को भरने के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आमंत्रित कर रहे हैं।

छात्रों के अलावा, मॉरिसन ने वर्किंग हॉलिडे वीजा धारकों को भी आमंत्रित किया। इस नीति पर ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा AU$55 मिलियन खर्च करने का अनुमान है। कोषाध्यक्ष जोश फ्राइडेनबर्ग ने कहा कि सरकार 175, 000 लोगों के आवेदन करने की उम्मीद कर रही है। 

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों में कुशल श्रमिकों की भारी कमी का सामना कर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2021 तक, लगभग 396,100 रिक्तियां उपलब्ध थीं। इनमें से 361700 रिक्तियां निजी क्षेत्र की थीं, और 34300 रिक्तियां सार्वजनिक क्षेत्र की थीं।

रिक्तियों की रिपोर्ट करने वाले व्यवसाय, उद्योग

प्रतिशत

आवास और खाद्य सेवाएं

30.9

प्रशासनिक और समर्थन सेवाएं

30.5

लोक प्रशासन और सुरक्षा

27.5

स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक सहायता

26.7

अन्य सेवाएं

25.4

उत्पादन

24.9

निर्माण

21.5

बिजली, गैस, पानी और अपशिष्ट सेवाएं

21.3

सभी उद्योग

20.7

थोक का काम

20.5

परिवहन, डाक और भंडारण

17.3

खुदाई

17.1

पेशेवर, वैज्ञानिक और तकनीकी सेवाएं

16.6

खुदरा व्यापार

15.9

सूचना मीडिया और दूरसंचार

15.5

रेंटल, हायरिंग और रियल एस्टेट सेवाएं

15.1

शिक्षा और प्रशिक्षण

9.1

कला और मनोरंजन सेवाएं

6.7

वित्तीय और बीमा सेवाएं

5.5

स्रोत: ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो, नौकरी की रिक्तियाँ, ऑस्ट्रेलिया नवंबर 2021

आवास और खाद्य सेवाएं, प्रशासनिक और समर्थन सेवाएं, लोक प्रशासन और सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक सहायता, मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित सेक्टर हैं।

ऑस्ट्रेलिया अध्ययन वीज़ा आवेदन शुल्क में छूट के लिए पात्रता और प्रक्रिया

दिशानिर्देश के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई अध्ययन वीज़ा (उपवर्ग 500, 560, 571, 572, 573, 574, या 575) के पूरी तरह से टीकाकरण वाले छात्र, जो 19 जनवरी, 2022 और 19 मार्च, 2022 के बीच ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे, वे अध्ययन वीजा आवेदन शुल्क पर छूट का दावा करने के पात्र होंगे।

अध्ययन वीजा आवेदन शुल्क पर छूट का दावा करने के लिए, छात्रों को अपना विवरण, जैसे नाम, जन्म तिथि, पासपोर्ट, वीजा आवेदन संदर्भ संख्या, और बैंक खाता विवरण एक ऑनलाइन फॉर्म में भरना होगा जो आने वाले दिनों में ऑस्ट्रेलिया के गृह मामलों के विभाग के आधिकारिक पेज पर उपलब्ध होगा। दावा 31 दिसंबर 2022 तक किया जा सकता है।

छात्रों के लिए अधिक काम के घंटे

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने हाल ही में कार्यबल की कमी को पूरा करने के लिए अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों अधिक घंटे काम करने की ढील दी है। इसके तहत सभी अंतरराष्ट्रीय छात्र जिसमें नए छात्र जो वहां जाकर कोर्स शुरू होने से पहले नौकरी शुरू करना चाहते हैं, दो हफ़्तों में 40 घंटे से ज्यादा काम कर सकते हैं।

यह ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन करने का सबसे अच्छा समय है

परिदृश्य और ऊपर उल्लिखित क्षेत्रों में नौकरी के अवसरों की संख्या को देखते हुए, अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने के इच्छुक अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है। यह संभावना है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें बढ़िया काम और PR के अवसर मिलेंगे। ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पिरामिड की किसी भी शाखा में जाए या अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए 92563-92563 पर कॉल करें।

What's Next?

Ready to Start Your Journey?

Explore more articles and resources, or get in touch with our expert counsellors to begin your study-abroad journey today.

Free Counselling
Visa Assistance
University Selection
Test Prep
ऑस्ट्रेलिया जाने वाले छात्रों का वीजा शुल्क माफ! | Pyramid eServices